मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में भीषण सड़क हादसा: पिकअप वाहन पलटने से 14 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल है। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। पुलिस के पास हादसे की जानकारी देर रात विलंब से पहुंची। इसके चलते लगभग डेढ़ घंटे तक घायल मौके पर ही तड़पते रहे। लगभग सुबह 4:00 बजे घायलों को 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया। 20 घायलों में से एक की हालत बहुत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर रेफर किया गया है।

CM मोहन यादव ने जताया शोक

हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पिकअप दुर्घटना में कई अनमोल जिंदगियों के असामयिक निधन पर गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। हादसे का दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के साथ-साथ हादसे में घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी लोग

मिली जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। यह डिंडोरी बिछिया बड़छर गांव में जैसे ही इनका पिकअप वहां वाहन और वह बेकाबू होकर पलट गया, दुर्घटना के शिकार सभी लोग आमादेवी गांव के निवासी हैं। दुर्घटना में मदन सिंह आर्मो (50 वर्ष), पुन्नू पिता रामलाल (55 वर्ष), लाल सिंह (53 वर्ष), मुलिया (60 वर्ष), तितरी बाई (50 वर्ष), सावित्री (55 वर्ष), भद्दी बाई (35 वर्ष), सेम बाई पति रमेश (40 वर्ष), सरजू (45 वर्ष), पीतम बरकड़े (16 वर्ष), रामी बाई (35 वर्ष), बसंती (30 वर्ष), रामवती (30 वर्ष), कृपाल (45 वर्)ष की मौके पर मौत हुई है, अधिकांश मृतक अमहाई देवरी निवासी हैं, और मृतकों में छः पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *