बालों को काला और रेशमी बनाती हैं ये 4 चीजें, मेहंदी के साथ करें इस्तेमाल

मेहंदी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खासकर अगर बालों के रूखेपन और सफेद होने की समस्या हो तो मेहंदी बहुत उपयोगी है। बालों के लिए इसके फायदों के बावजूद, कई लोग मेहंदी का उपयोग करने से बचते हैं क्योंकि लोगों की शिकायत होती है कि मेहंदी से बाल लाल हो जाते हैं। हालाँकि, ऐसा तब होता है जब आप मेहंदी के साथ सही चीज़ का इस्तेमाल नहीं करते हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाया जाए तो बालों की चमक बनी रहेगी और सफेद बालों से भी छुटकारा मिल जाएगा।

बालों को काला और रेशमी बनाने के लिए समय-समय पर मेहंदी का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन सावधान रहें कि आप मेहंदी के साथ क्या मिलाते हैं। आपको ऐसी पांच चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें अगर मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाया जाए तो बाल तुरंत काले दिखने लगेंगे और रेशमी भी हो जाएंगे।

तिल का तेल

अगर आप अपने बालों को काला और लंबा बनाना चाहते हैं तो मेहंदी का हेयर मास्क बनाते समय उसमें तिल का तेल मिला लें। मेहंदी में तिल का तेल मिलाने से सफेद बालों पर रंग तेजी से चढ़ता है और बाल रेशमी दिखने लगते हैं।

लौंग

अगर आप मेहंदी में लौंग मिलाकर अपने बालों पर लगाएंगे तो इससे आपके बाल काले हो जाएंगे। इसके लिए मेंहदी को भिगोते समय उसके साथ लौंग का पाउडर भी मिला लें। इसके बाद बालों में मेहंदी लगाएं।

दालचीनी

बालों में मेहंदी लगाते समय दालचीनी भी मिला सकते हैं। मेहंदी पाउडर में दालचीनी पाउडर मिलाकर भिगो लें और इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सिर पर करें। इस मिश्रण को बालों पर लगाने से बाल काले हो जाते हैं। अगर आप दालचीनी पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो रात को दालचीनी का एक टुकड़ा पानी में भिगो दें और सुबह इस पानी में मेहंदी भिगो दें।

आमला

मेहंदी भिगोते समय सादे पानी की जगह आप इसमें आंवले का पेस्ट या आंवले का रस मिला सकती हैं। आंवले में विटामिन सी होता है जो बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उन्हें काला भी करता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *