‘अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं’, पंजाब से हार के बाद पांड्या हुए भावुक

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने स्वीकार किया कि गुरुवार रात वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) से सात विकेट से मिली हार के बाद उनकी टीम को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।

हार पर विचार करते हुए पांड्या ने कहा कि टीम को यह विश्लेषण करना होगा कि क्या समस्या व्यक्तिगत प्रदर्शन, टीम की योजना या सामूहिक जवाबदेही में है। साथ ही उन्होंने पंजाब के सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन को भी स्वीकार किया।

हम देंखेंगे आगे क्या कर सकते हैं: पांड्या

पांड्या ने कहा, “सच कहूं तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें वास्तव में नए सिरे से शुरुआत करनी होगी और देखना होगा कि हम कहां चूक रहे हैं। क्या यह व्यक्तिगत गलती है? क्या यह एक टीम के रूप में है? क्या यह योजना में है? हम बस इसका पता लगाएंगे और देखेंगे कि हम आगे क्या कर सकते हैं।”

हमें पंजाब को जीत का श्रेय देना चाहिए: पांड्या

पांड्या ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें उन्हें भी श्रेय देना चाहिए। गेंद रिवर्स स्विंग करने लगी। दूसरी पारी में ओस आ गई और स्थिति थोड़ी बेहतर हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हमें हरा दिया। उन्होंने बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर फील्डिंग की।” उन्होंने सुझाव दिया कि टीम को अपने अभियान को पलटने के लिए आगे कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमें यह देखना होगा कि क्या हमें कुछ कठिन निर्णय लेने होंगे, या हमें आगे बढ़ते रहना चाहिए और उम्मीद करनी चाहिए कि हम स्थिति को पलट देंगे। ये कुछ कठिन सवाल हैं जिनका जवाब हमें अंततः देना होगा, और हां, जिम्मेदारी लेनी होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *