महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करनेवाले दुनिया के पहले विकेट कीपर

महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में रचा इतिहास

नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। धोनी ने रविवार को पंजाब के खिलाफ विकेट के पीछे जितेश शर्मा का कैच लपकते ही अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया। धोनी आईपीएल में 150 कैच लपकने वाले पहले विकेट कीपर बन गए हैं।

धोनी ने यह आंकड़ा 261वें मैच में छुआ। आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में धोनी पहले नंबर पर हैं, जबकि दिनेश कार्तिक 144 कैच के साथ दूसरे, वहीं एबी डिविलियर्स 119 कैच के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

माही ओवरऑल 192 शिकार कर चुके

आईपीएल में धोनी के 192 शिकार हो गए हैं जिसमें 42 स्टंपिंग शामिल है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और विकेट कीपर ऋषभ पंत आईपीएल में 75 कैच लपक चुके हैं। धोनी पंजाब के खिलाफ मैच में 9वें नंबर पर एक यूनीक रिकॉर्ड भी कायम किया। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब धोनी 8वें से निचले क्रम पर उतरे। हालांकि वह कामयाब नहीं हो सके और हर्षल पटेल ने उन्हें शून्य के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।

धोनी का हो सकताहै यह आखिरी आईपीएल

बतौर खिलाड़ी एमएस धोनी का यह आखिरी आईपीएल हो सकता है। धोनी ने आईपीएल के 17वें सीजन के शुरू होने से पहले कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने रितुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंप दी थी। धोनी की कप्तानी से इस्तीफा देना उनके रिटायरमेंट का संकेत देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *