ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को बताया ‘बीजेपी का खेल’, 226 से ज्यादा सीटें जीतने का किया दावा

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल को बताया 'बीजेपी का खेल'

नई दिल्ली। ममता बनर्जी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इन सर्वेक्षणों को ‘बीजेपी कार्यालय से प्रसारित’ बताते हुए इन्हें पूरी तरह से मनगढ़ंत करार दिया। मुख्यमंत्री ने दृढ़ विश्वास जताया कि उनकी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार यह दोहराया कि बंगाल की जनता उनके साथ है और बाहरी ताकतें राज्य की राजनीति को प्रभावित नहीं कर सकतीं। उन्होंने दांवा किया कि टीएमसी इस बार 226 से अधिक सीटें जीतकर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। उनका कहना है कि विपक्षी दलों द्वारा फैलाए जा रहे आंकड़े केवल मतदाताओं को भ्रमित करने की एक कोशिश हैं।

4 मई को घोषित होने पर सबको सच्चाई पता चल जाएगी: ममता बनर्जी

29 अप्रैल 2026 को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए थे, जिनमें टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखाई गई थी। कुछ पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया गया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए ममता ने कहा कि असली नतीजे 4 मई को घोषित होने पर सबको सच्चाई पता चल जाएगी। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन सतर्क रहने और स्ट्रॉन्ग रूम पर नजर रखने की सलाह भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *