दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग, बुझाने का सिलसिला जारी; लोगों को हो रही सांस लेने में परेशानी

दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी भीषण आग

नई दिल्ली। दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को भीषण आग लग गई। यह आग धीरे-धीरे बढ़ रही है। चूंकि यह कचड़े का ढ़ेर है, इसलिए आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को परेशानी आ रही है। हालांकि आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

दिल्ली फायर सर्विस SO नरेश कुमार ने बताया कि आग लैंडफिल में पैदा हुई गैस के कारण लगी थी। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शाम 6 बजे हमें यहां आग की सूचना मिली। दमकल की कुल 10-12 गाड़ियां यहां मौजूद हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है, सुबह तक आग पर काबू पा लिया जाएगा।

सांस लेने में हो रही परेशानी

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “लोग परेशान हैं। बात करने में भी परेशानी हो रही है क्योंकि प्रदूषण काफी ज्यादा है। कल सुबह से यहां आग लगी हुई है। प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं है। हमारी प्रशासन से ये गुजारिश है कि इस बारे में विचार करें क्योंकि हमें इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।”

कूड़े के पहाड़ को खत्म करने की समयसीमा

बता दें, दिल्ली में तीन लैंडफिल साइट हैं। दिल्ली नगर निगम के दस्तावेजों के अनुसार , नई समय सीमा 2024 (ओखला), 2025 (भलस्वा), और 2026 (गाजीपुर) निर्धारित की गई है। गाजीपुर कारण कचरा निस्तारण की गति धीमी ही बनी हुई है। लैंडफिल साइट के कारण जहां इलाके की आबोहवा प्रदूषित रहती है, बदबू लोगों को परेशान करती है। वहीं भूमिगत जल भी दूषित हो रहा है। लैंडफिल साइट के पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले इससे बुरी तरह प्रभावित हैं। लोग सांस संबंधी विभिन्न बीमारियों के शिकार होते जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *