20 फरवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेगा बुध ग्रह, एक राशि में सूर्य, शनि और बुध की युति से 3 राशियों को होगा लाभ

वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह अपने निश्चित समय पर राशि बदलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन के दौरान कई शुभ योग भी बनते हैं। ऐसे योग का असर देश-दुनिया पर भी देखने को मिल सकता है। ऐसा ही एक शक्तिशाली योग 20 फरवरी 2024 से बनेगा। 20 फरवरी को ग्रहों का राजकुमार बुध कुंभ राशि में गोचर करेगा। बुध, सूर्य और शनि की एक ही राशि में युति त्रिग्रही योग बनाएगे। यह योग कुछ राशियों की किस्मत चमका सकता है। तीन राशि वालों को करियर, बिजनेस और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग शुभ है। धन स्थान में यह योग बनेगा जिससे आय में वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. पारिवारिक मामलों में सुख-शांति बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग भी शुभ रहेगा। यह योग नवम भाव में बनेगा जिसके कारण मिथुन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक जीवन की बात करें तो मेहनत रंग लाएगी। काम से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने की इच्छा पूरी होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में ही तीन ग्रहों का त्रिग्रही योग बन रहा है। जिससे इस राशि के जातकों की कार्यशैली में सुधार आएगा। धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। काम से वरिष्ठों को संतुष्टि मिलेगी और पदोन्नति हो सकती है। व्यक्तित्व में निखार आएगा. दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा. अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *