Oracle ने AI के नाम पर 12,000 भारतीयों को निकाला, CEO बोले- नौकरी गई तो अपना बिजनेस शुरू करो

Oracle ने 12,000 भारतीयों को निकाला

नई दिल्ली। अमेरिकी टेक दिग्गज कंपनी Oracle ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपनाने के लिए बड़ी छंटनी शुरू कर दी है। कंपनी ने भारत में लगभग 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जबकि ग्लोबली यह संख्या 30 हजार तक पहुंचने की आशंका है। कई कर्मचारियों को सुबह 6 बजे ईमेल के जरिए अचानक नौकरी से निकालने की सूचना मिली, साथ ही उनके VPN और Slack अकाउंट बंद कर दिए गए।

Oracle मुख्य रूप से डेटाबेस, क्लाउड कंप्यूटिंग और एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर क्षेत्र में काम करती है। कंपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा सेंटर विस्तार के लिए लागत कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठा रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत में एक और छंटनी का दौर आने वाले एक महीने में हो सकता है।

CEO अरविंद श्रीनिवास का बयान सुर्खियों में

इस छंटनी पर चर्चा के बीच Perplexity AI के CEO अरविंद श्रीनिवास का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने All-In पॉडकास्ट में कहा कि AI की वजह से नौकरी गंवाने वालों को इसे नुकसान नहीं, बल्कि मौका मानना चाहिए। श्रीनिवास ने सलाह दी- “ज्यादातर लोग अपनी नौकरी से खुश नहीं होते। AI टूल्स सीखकर अपना छोटा (मिनी) बिजनेस शुरू करें, इससे कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।”

उन्होंने कहा कि थोड़े समय के लिए नौकरी का नुकसान होगा, लेकिन इससे उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा। यह बयान सोशल मीडिया पर काफी विवादास्पद रहा। कई यूजर्स ने इसे insensitive बताया और कहा कि बिजनेस शुरू करना इतना आसान नहीं है। वहीं कुछ लोगों ने इस विचार का समर्थन किया।

अमेरिका में AI से करीब 90 लाख नौकरियां प्रभावित

एक्सपर्ट्स चेतावनी दे रहे हैं कि आने वाले 5 साल में सिर्फ अमेरिका में AI से करीब 90 लाख नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं, खासकर प्रोग्रामिंग, वेब डिजाइन और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में। बेरोजगारी दर 30 प्रतिशत से ऊपर जा सकती है।Oracle की यह छंटनी टेक इंडस्ट्री में AI ट्रांजिशन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है। कर्मचारियों में चिंता का माहौल है, जबकि कंपनी AI भविष्य की तैयारी में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *