यूट्यूब की कमाई से सचिन लेकर आया पत्नी के लिए गिफ्ट– भारत में सचिन के साथ रह रही पाकिस्तान की सीमा हैदर हमेशा चर्चाओं में रहती है। पाकिस्तान में पहले से शादीशुदा और चार बच्चों की मां जल्द ही फिर से सचिन के बच्चे की मां बनने वाली है। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया और इस कपल ने अपना यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पेज पेज भी बनाया है। जहां इनके काफी फॉलोअर्स हैं।
सीमा और सचिन के प्रशंसकों को इनकी लव स्टोरी में काफी दिलचस्पी रहती है और सीमा भी अपने प्रशंसकों निराश नहीं करती। इसलिए वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते रहती है। सीमा हैदर ने हाल ही बताया कि उन्हें यूट्यूब से काफी अच्छी कमाई हो रही है।
सचिन ने दिया सीमा हैदर को गिफ्ट
सीमा हैदर के चाहने वाले यूट्यूब पर उनके नई वीडियो की काफी प्रशंसा कर रहे हैं, क्योंकि सीमा हैदर ने वीडियो में सचिन को किस कर उनके प्रति अपने प्यार को बयां किया। दरअसल सचिन ने अपनी पत्नी सीमा को यूट्यूब की कमाई से एक खास उपहार दिया, जिसके बाद सीमा खुशी से फूले नहीं समाई। सीमा हैदर और सचिन यूट्यूब पर अक्सर अपने ब्लॉग बनाते रहते हैं और इससे उनकी अच्छी खासी कमाई है। यूट्यूब से कमाए पैसों से सचिन ने मकर संक्रांति पर सीमा हैदर को एक सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसको देख सीमा हैदर खुशी से फूले नहीं समाई।
सीमा ने दी सचिन के गालों पर किस
यूट्यूब की कमाई से सचिन लेकर आया पत्नी के लिए गिफ्ट- सचिन ने गिफ्ट देने के बाद ब्लॉक में मजाकिया अंदाज में सीमा से कहा कि खोल कर देख तो लो, कहीं अंदर साबुन की टिक्की तो नहीं। लेकिन जब सीमा ने गिफ्ट खोल तो वह खुशी से झूम उठी, क्योंकि मकर संक्रांति के मौके पर सचिन ने सीमा को गिफ्ट में 5G स्मार्टफोन दिया है। यह देख सीमा खुश हो गई और उन्होंने सचिन के गालों पर किस कर लिया।
