‘शक्तिमान’ की स्क्रिप्ट हुई फाइनल, सुपरहीरो का रोल निभाएंगे रणवीर सिंह; जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

'शक्तिमान'

हाल के दिनों में रणवीर सिंह की सुपर हीरो फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर काफी सुर्खियां बन रही है। माना जा रहा है कि 3 सालों से इस स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। वहीं अब इसे फाइनल कर दिया गया है। यही नहीं शक्तिमान के डायरेक्टर का नाम भी सामने आ गया है और इस फिल्म को लेकर कई लेटेस्ट जानकारी मिली है।

रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के उम्दा अभिनेताओं में की जाती है। इन्होंने तमाम फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। फिर वो चाहे ‘पद्मावत’ हो या फिर ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी बड़ी फिल्म ही क्यों ना हो। हालिया समय में रणवीर सिंह तमाम फिल्मों को लेकर खासा व्यस्त चल रहे हैं। वो बेहद जल्द ‘डॉन 3’ और ‘सिंघम अगेन’ में अभिनय करते नजर आएंगे। इन सबके अलावा फिल्म ‘शक्तिमान’ के लिए भी वो कमर कर चुके हैं। इस सुपर हीरो फिल्म को लेकर लेटेस्ट जानकारी सामने आई है।

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणबीर सिंह की ‘डॉन 3’ की शूटिंग इंडिया और विदेश में होने तय हुई है। ये करीब 8 महीने तक चलेगी। वहीं इसकी मार्च 2025 में खत्म होने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद कही अभिनेता रणवीर सिंह में 2025 से ‘शक्तिमान’ की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। वहीं शक्तिमान की रिलीज के लिए फैंस को खासा इंतजार करना पड़ेगा।

मेकर्स ने स्क्रिप्ट को हरी झंडी दिखा दी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 3 साल से फिल्म की कहानी पर बाकायदा काम चल रहा है। वहीं अब मेकर्स में फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर हरी झंडी दे दी है। इसका निर्देशन बेसिल जोसेफ के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला बतौर प्रोड्यूसर फिल्म से ताल्लुक रख रहे हैं।

टीवी का लोकप्रिय शो है ‘शक्तिमान’

जैसा कि आपको मालूम होगा कि शक्तिमान मनोरंजन की दुनिया में बेहद लोकप्रिय शो रहा है। इसमें मुकेश खन्ना ने सुपर हीरो शक्तिमान की भूमिका अदा की थी। ये दूरदर्शन पर साल 1997 से लेकर 2005 तक प्रसारित हुआ था। कुछ समय पहले यूट्यूब चैनल पर मुकेश खन्ना का कहना था कि शक्तिमान फिल्म 200 से 300 के बड़े बजट में बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *