आखिरी बार पंजा निकालने आ रही सुष्मिता सेन– सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ का बीते सोमवार को नया टीजर रिलीज किया गया है। 8 जनवरी को रिलीज किए गए इस टीजर ने लोगों को हिला कर रख दिया है। ये महज 20 सेकंड का है। बता दें कि टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की चंद झलक देखने को मिली। आर्या वेब सीरीज सीजन की शुरुआत साल 2020 में हुई थी, जो कि अब 2024 में खत्म होने वाली है।
सुष्मिता सेन ने मनोरंजन की दुनिया में वापसी साल 2020 में आई वेब सीरीज ‘आर्या’ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया था। सीरीज में सुष्मिता को खासा पसंद किया गया। ये एक्शन अवतार में नजर आई थी। इसके बाद 2021 में आर्या का सीजन 2 रिलीज किया गया था। वहीं तीसरे सीजन का पहला पार्ट पिछले साल नवंबर में दर्शकों को देखने को मिला था।
वहीं, अब इस क्राइम सीरीज के आखिरी सीजन का अंतिम भाग रिलीज होने को है। इसकी तारीख टीजर के साथ सामने आ गई है। आखिरी सीजन के दूसरे पार्ट का नाम भी पता लग गया है, जिसका जिक्र करे तो ये ‘आर्या अंतिम वार’ है।
‘आर्या अंतिम वार’ का धांसू टीजर सामने आया
सुष्मिता सेन अभिनीत वेब सीरीज ‘आर्या सीजन 3’ का नया टीजर 8 जनवरी को रिलीज होने को है। महज 20 सेकंड के टीजर में पहला पार्ट और दूसरे पार्ट की चंद झलक दिख गई। इसके साथ ही कुछ नए सीजन की झलक भी देखने को मिल रही है। इसमें सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों से तलवार लड़ती दिख रही है।
यहीं नहीं सुष्मिता सेन को गोली भी लगती दिखी। इस बीच एक्ट्रेस फर्श पर गिर जाती हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस की शानदार आवाज में डायलॉग सुनने में आया है। वो कहती दिख रही हैं कि जिस कहानी की शुरुआत उनके हाथ में नहीं था, उसका अंत भी उन्हीं को करना था और वो अंत इस कदर होगा उन्होंने सोचा नहीं था।
इस दिन रिलीज होगी ‘आर्या’ सीजन 3
आखिरी बार पंजा निकालने आ रही सुष्मिता सेन- ‘आर्या’ सीजन 3 का अंतिम वार 9 फरवरी को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रहा है। ये 9 फरवरी को रिलीज होगा। इस सीजन में सुष्मिता एक बार फिर से दमदार एक्शन करते हुए खूंखार अवतार में नजर आएंगी। टीजर को साझा करते हुए बतौर कैप्शन में लिखा है कि अपनी आखिरी सांस लेने से पहले एक अंतिम बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे।
