विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया, वमिका को मिला भाई; जानें क्या रखा गया नाम

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर में नन्हा मेहमान आ चुका है। विराट कोहली दूसरी बार पिता बन चुके हैं। 15 फरवरी को अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया है। वहीं क्रिकेटर ने बीते मंगलवार को अपने फैंस को ये खुशखबरी दी थी। विराट और अनुष्का के बेटे का नाम भी अब रिवील कर दिया गया है। वेलेन्टाइन से एक दिन बाद जन्मे बेटे का नाम इस सुपरस्टार कपल ने ‘अकाय’ रखा है।

विराट ने फैंस को ऐसे दी खुशखबरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने घर में बेटे का स्वागत किया है। क्रिकेटर ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पोस्ट में लिखा, ‘ये वक्त काफी खुशी का है। हमें आप सबको ये बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को हमने अपने घर में नन्हे मेहमान का स्वागत किया। वामिका का भाई जिसका नाम हमने अकाय रखा है। हमें आपसे इस खुशी भरे लम्हें में आपके आशीर्वाद और दुआओं की उम्मीद है।

इस खिलाड़ी ने खबर सबसे पहले दी थी

विराट ने आगे लिखा कि हमारी आपसे यही गुजारिश है कि आप सब हमारे प्राइवेसी का सम्मान बनाए रखें। बता दें कि विराट कोहली लगभग एक महीने से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए है। पारिवारिक वजह से उन्होंने भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से नाम से अपना नाम वापस ले लिया था। उसी समय से अटकलें लगाई जा रही थी कि ये दूसरी बार पिता बनने वाले हैं> इसलिए उन्होंने ऐसा किया। जबकि विराट और उनके परिवार की तरफ से इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया था। हालांकि विराट कोहली के दोस्त दक्षिण अफ्रीका के एबी डी ने हिंट दे दिया था कि कोहली फिर से पिता बनने वाले हैं। जबकि बाद में उन्होंने इसे लेकर खंडन किया था।

विराट और अनुष्का ने शादी के साथ फेरे 11 दिसंबर 2017 को लिए थे। शादी के करीब तीन साल बाद इन्होंने 11 जनवरी को 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका का स्वागत किया था। सोशल मीडिया पर वामिका खासा लाइमलाइट में रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *