रेडियो के लोकप्रिय उद्घोषक अमीन सयानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, फिल्मों से भी रहा है नाता

अमीन सयानी

आवाज की दुनिया के जादूगर अमीन सयानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। रेडियो के सबसे लोकप्रिय उद्घोषक अमीन सयानी का 91 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। रेडियो उद्घोषक अमीन सयानी ने मुंबई में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर की पुष्टि उनके बेटे ने की है।

अमीन सयानी को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अमीन का अंतिम संस्कार 22 फरवरी को किया जाएगा। उससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

फिल्मों में भी दी थी आवाज

अमीन का जन्म 21 दिसंबर 1932 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने रेडियो प्रस्तोता के रूप में लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने अपनी आवाज के जादू से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक रेडियो प्रस्तोता के रूप में की थी। उन्होंने अपने करियर के दौरान बॉलीवुड फिल्मों में रेडियो उद्घोषक के रूप में भी काम किया है जिसमें तिन देविया, बॉक्सर जैसी फिल्में शामिल हैं।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज

अमीन ने 50,000 से अधिक रेडियो कार्यक्रमों का निर्माण और आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स को अपनी आवाज दी। जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इसमें लिविंग लीजेंड अवॉर्ड, गोल्ड मेडल, पर्सन ऑफ द ईयर समेत अवॉर्ड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *