60 करोड़ के पार पहुंची ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’, ऐसा रहा फाइटर-लाल सलाम का हाल

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’

शाहिद कपूर और कृति सेनन की अभिनीत फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ थिएटर में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों का ये खासा मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म के साथ रजनीकांत की लाल सलाम ने भी थिएटर में रिलीज हुई है। हालिया समय में भी ये दर्शकों का खासा मनोरंजन कर रही है तो चलिए जानते हैं कि बीते मंगलवार को इस फिल्म का क्या हाल रहा?

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का कलेक्शन

फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म में कृति ने रोबोट का रोल निभाया था। ये फिल्म 50 करोड़ से लागत से बनी मानी जा रही है। हालांकि पहले हफ्ते फिल्म ने अच्छा बिजनेस किया लेकिन बाद में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखी गई।

बता दें कि फिल्म ने 12वें दिन 2.10 करोड रुपए की कमाई करने में सफल रही। फिल्म का कुल कलेक्शन 62.65 करोड़ रुपए सामने आया है। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ने में सफल होती है या नहीं। क्योंकि आने वाले हफ्तों में तमाम फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाली है। ऐसे में फिल्म की कमाई पर इसका खासा असर पड़ सकता है।

‘फाइटर’ का 27वें का कलेक्शन

फाइटर के साथ ऋतिक रोशन ने अपने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन तले बनी ये फिल्म दर्शकों को रिलीज के दिन से बेहद पसंद आ रही थी। आपको बता दें कि फिल्म ने 27वें दिन 70 लाख रुपए की कमाई की थी। वहीं अब तक इसका कलेक्शन 207.70 करोड़ रुपए सामने आया है।

इतने करोड़ कमा पाई लाल सलाम

‘लाल सलाम’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी थी। लेकिन हालिया समय में फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरो में अब भीड़ नहीं उमड़ पा रही है। बता दें कि फिल्म में रजनीकांत कैमियो रोल में नजर आए थे। हालांकि फिल्म ने 12वें दिन 19 लाख रुपए का कारोबार किया था। इस तरह से फिल्म ने अब तक 16.55 करोड रुपए का कारोबार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *