दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 में दिखा ‘एनिमल’ और ‘जवान’ का जादू, देखें किसने जीता प्रतिष्ठित अवॉर्ड

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024- 20 फरवरी को मुंबई में दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के कलाकार पहुंचे। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक दादा साहब फाल्के पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों के अभिनेताओं को दिया जाता है। इसमें इस साल शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला और नयनतारा ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को पछाड़ दिया।

इस साल दादा साहब फाल्के पुरस्कारों में जवान और एनिमल का जादू था। साल 2023 बॉलीवुड के लिए शानदार रहा है। इस साल रिलीज हुई कई फिल्में सुपरहिट रहीं, जिसमें शाहरुख खान और रणबीर कपूर का नाम टॉप पर है। शाहरुख खान ने साल 2023 में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की। वहीं रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल से कई रिकॉर्ड तोड़े।

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड्स 2024 – फिल्म एनिमल से रणबीर कपूर एक बार फिर सुपर स्टार की श्रेणी में आ गए। इस फिल्म ने 900 करोड़ का बिजनेस किया था। फिल्म एनिमल से सिर्फ रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि बॉबी देओल की भी किस्मत चमक गई। इस फिल्म में अपने नेगेटिव रोल के लिए बॉबी देओल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिल चुका है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेताओं की सूची

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – शाहरुख खान
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – नयनतारा
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(क्रिटिक )- विक्की कौशल
नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – बॉबी देओल
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – संदीप रेड्डी वांगा

इसके अलावा रानी मुखर्जी, एटली कुमार, शाहिद कपूर समेत कई कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी में यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *