9 फरवरी से गायब… प्रेमियों संग लौटीं बहनें!

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में दो चचेरी बहनों ने प्रेम प्रसंग के चलते घर छोड़कर धर्म परिवर्तन किया और हिंदू युवकों से विवाह कर लिया। सात साल लंबे प्रेम संबंध का अंत थाने में दर्ज बयानों और शादी के कानूनी दस्तावेजों के साथ हुआ।

छतरपुर जिले के नौगांव में यह चर्चित प्रेम कहानी पुलिस थाने में सामने आई। 9 फरवरी को लापता हुई अलीना और शलीना अपने प्रेमियों के साथ थाने पहुंचीं और खुद को बालिग बताते हुए शादी की पुष्टि की। युवकों प्रशांत जोशी और हेमंत जोशी ने बताया कि उनका प्रेम प्रसंग सात साल से चल रहा था। 20 फरवरी को उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। शादी के बाद शलीना ने अपना नाम बदलकर *सानवी आर्या* रख लिया, जबकि अलीना ने भी धर्म परिवर्तन कर हेमंत से विवाह किया।

थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि युवतियों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। परिजनों को सूचना दी गई और थाने में बातचीत भी हुई, लेकिन दोनों ने साफ कहा कि वे बालिग हैं और अपनी मर्जी से पतियों के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर लिए हैं और शैक्षणिक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।

चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए उनके बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस दस्तावेजों की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मामले की गंभीरता से निगरानी कर रही है।थाने में परिजनों के सामने डटी रहीं दोनों बहनें.(Photo:Screengrab)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *