ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर ने किया इस्तीफे का ऐलान, लेबर पार्टी का नेता पद भी छोड़ेंगे

ब्रिटिश पीएम किएर स्टार्मर ने किया इस्तीफे का ऐलान

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। अपनी ही लेबर पार्टी के सौ से ज्यादा सांसदों की नाराजगी और आंतरिक कलह के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। स्टार्मर कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा देने वाले ब्रिटेन के छठे प्रधानमंत्री बन गए हैं।

स्टार्मर ने प्रधानमंत्री पद के साथ-साथ लेबर पार्टी के नेता का पद भी छोड़ने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नए प्रधानमंत्री को पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस फैसले के साथ लेबर पार्टी अब आने वाले संसदीय चुनावों में नए चेहरे के साथ मैदान में उतरेगी।

पार्टी में बढ़ गई थी नाराजगी

पार्टी में बढ़ती नाराजगी और ‘किंग ऑफ द नॉर्थ’ कहे जाने वाले एंडी बर्नहैम की हालिया चुनावी जीत ने स्टार्मर पर दबाव बढ़ा दिया था। स्टार्मर ने पहले इस्तीफे की अटकलों को खारिज किया था, लेकिन अंततः पार्टी की एकजुटता बनाए रखने के लिए पद छोड़ने का फैसला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *