‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल, उद्धव का कुनबा टूटा: 6 बागी सांसद शिंदे गुट जॉइन करेंगे

'ऑपरेशन टाइगर' सफल, उद्धव का कुनबा टूटा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) में फिर बड़ा टूट का दौर शुरू हो गया है। छह सांसदों ने पार्टी से बगावत कर अलग गुट बना लिया है। आज दोपहर 3 बजे मुंबई के यशवंतराव चव्हाण सेंटर में इन बागी सांसदों की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने वाली है, जिसमें वे एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल होने का औपचारिक ऐलान कर सकते हैं। महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है।

आदित्य ठाकरे ने इस बगावत पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लगातार विपक्षी दलों को तोड़ रही है। उन्होंने बागी सांसदों को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देकर नए सिरे से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। आदित्य ने कहा कि ये सांसद उद्धव ठाकरे के चेहरे पर जीते थे और उनकी निष्ठा बिकाऊ है। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) के विधायक अब भी उनके साथ हैं।

ठाकरे की पार्टी में यह टूट महायुति के लिए फायदेमंद

बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर अलग गुट की मान्यता मांगी थी। ये सांसद संजय राउत के हालिया बयानों से नाराज बताए जा रहे हैं। उद्धव ठाकरे की पार्टी में यह टूट महायुति के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, जबकि यूबीटी अब नए संकट का सामना कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *