iPhone 18 Pro अब और महंगा! Apple ने बढ़ाई कीमत; पहले के मुकाबले होंगे अधिक स्मार्ट फीचर

iPhone 18 Pro अब और महंगा!

नई दिल्ली। Apple अपनी आगामी iPhone 18 Pro सीरीज को पहले से ज्यादा महंगे दाम पर लॉन्च करने जा रहा है। IDC इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट नवेंदर सिंह ने दावा किया है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की कीमत iPhone 17 Pro सीरीज से 10 हजार से 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है। iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1.50 लाख रुपये तक जा सकती है।

Apple ने हाल ही में iPad और MacBook की कीमतों में इजाफा किया है। अब iPhone 18 सीरीज में भी प्रीमियम फीचर्स के कारण कीमत बढ़ाने का फैसला लिया गया है। कंपनी सितंबर के दूसरे सप्ताह में इस सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

नए फीचर्स और अपग्रेड

iPhone 18 Pro सीरीज में डिजाइन में मामूली बदलाव आएगा। डायनामिक आइलैंड का साइज छोटा किया जा सकता है। कैमरा में बड़ा अपग्रेड मिलेगा। तीनों रियर कैमरा 48MP के होंगे और बेहतर सेंसर दिए जाएंगे। साथ ही नया डार्क चेरी (वाइन रेड) कलर वेरिएंट भी लॉन्च होगा।

बाजार पर असर

कीमत बढ़ने के बावजूद बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस की वजह से iPhone 18 Pro को अच्छी डिमांड मिलने की उम्मीद है। Apple लगातार प्रीमियम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *