मेसी ने रच दिया इतिहास: लगातार 7 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

मेसी ने रच दिया इतिहास

नई दिल्ली। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली है। 39 वर्षीय मेसी जॉर्डन के खिलाफ मैच में गोल दागते ही लगातार 7 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उन्होंने 80वें मिनट में शानदार फ्री-किक से यह गोल किया।

मेसी मैच की शुरुआत बेंच पर बैठकर देख रहे थे, लेकिन दूसरे हाफ में मैदान पर उतरते ही अपना जादू दिखाया। उनके गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। इस उपलब्धि के साथ मेसी ने फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के जैरजिन्हो के लगातार 6 मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

विश्व कप इतिहास में कुल 19 गोल हो गए

मेसी की यह गोल स्कोरिंग स्ट्रीक 2022 विश्व कप के नॉकआउट दौर से शुरू हुई थी, जो 2026 में भी जारी है। इस गोल के साथ उनके नाम विश्व कप इतिहास में कुल 19 गोल हो गए हैं, जिससे उन्होंने अपना ही ऑल-टाइम रिकॉर्ड और बेहतर कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *