नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ऑनलाइन सेवाएं 26 जून 2026 से बंद हैं। आज 2 जुलाई को भी पोर्टल, सदस्य और नियोक्ता सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। इससे लाखों लोग पीएफ बैलेंस चेक, क्लेम सबमिशन, ई-पासबुक डाउनलोड और अन्य काम नहीं कर पा रहे हैं। उमंग ऐप पर भी ईपीएफओ सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं।
कब शुरू होंगी सेवाएं?
EPFO ने पोर्टल पर जानकारी दी है कि सेवाएं अब 3 जुलाई 2026 से शुरू हो जाएंगी। शुरू में इसे 30 जून तक रखा गया था, लेकिन सिस्टम अपग्रेडेशन में देरी के कारण डेडलाइन कई बार बढ़ाई गई। यह शटडाउन EPFO 3.0 लॉन्च की तैयारी का हिस्सा है।
किन सेवाओं पर असर?
इस दौरान पीएफ विड्रॉल, क्लेम स्टेटस चेक, UAN सेवाएं, आधार सीडिंग, ECR फाइलिंग और कई अन्य काम प्रभावित हैं। अपग्रेडेशन के बाद UPI और ATM से पीएफ पैसे निकालने की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है। EPFO ने सदस्यों से असुविधा के लिए माफी मांगी है।
