नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक और तगड़ा झटका लगा है। उनकी बेहद भरोसेमंद और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की दिग्गज नेता चंद्रिमा भट्टाचार्य ने पार्टी के सभी संगठनात्मक पदों से अचानक इस्तीफा दे दिया है। बंगाल में टीएमसी की प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहीं चंद्रिमा के इस फैसले से राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है।
चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सीधे पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा पत्र भेजा है। इस पत्र में उन्होंने न केवल पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने की बात कही है, बल्कि पार्टी के भीतर बेहद पावरफुल माने जाने वाले ‘साइनिंग अथॉरिटी’ के पद को भी छोड़ने की पूरी तरह से पुष्टि कर दी है। एक ही झटके में इन दोनों बड़े पदों से हटने के फैसले ने तृणमूल कांग्रेस के भीतर एक बड़ा संगठनात्मक संकट खड़ा कर दिया है।
अचानक इस्तीफे के पीछे की वजह नहीं आई सामने
पार्टी के इतने सीनियर स्तर पर और ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालारों में से एक के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर तेज हो गया है। हालांकि, यह इस घटनाक्रम की शुरुआत है, इसलिए चंद्रिमा भट्टाचार्य के इस अचानक इस्तीफे के पीछे की असली और मुख्य वजहों की पूरी जानकारी अभी सामने आना बाकी है और मामले में विस्तृत विवरण का इंतजार किया जा रहा है।
