मानव शरीर के लिए विटामिन डी बहुत फायदेमंद होता है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शरीर में इस विटामिन की कमी से कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। शरीर को ठीक से काम करने के लिए कई खनिजों के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में विटामिन और प्रोटीन भी आवश्यक है। इनमें से कुछ पोषक तत्व भोजन से और कुछ पर्यावरण या प्रकृति के संपर्क से मिलते हैं। उनमें से एक है विटामिन डी। यह एक बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन D का सबसे बड़ा स्रोत धूप है। हालांकि सर्दियों में सूरज की रोशनी कम होने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूरज की रोशनी के अलावा विटामिन डी की कमी को कैसे पूरा किया जा सकता है।
कितना महत्वपूर्ण है विटामिन डी?
विटामिन डी शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक तत्व है। विटामिन डी3 सबसे अधिक सूर्य की रोशनी से उत्पन्न होता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि शरीर के 25% हिस्से को 8 से 10 मिनट तक धूप में रखने से विटामिन D की कमी को पूरा किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में तो सूरज की रोशनी आसानी से मिल जाती है लेकिन सर्दी के मौसम में जब कई दिनों तक धूप नहीं मिलती है तो परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में विटामिन D की कमी को कुछ खाद्य पदार्थों से पूरा किया जा सकता है।
विटामिन डी की कमी को कौन सा आहार पूरा कर सकता है?
फल एवं सब्जियां
संतरे और केले में विटामिन D प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा पालक, पत्तागोभी, सोयाबीन, बीन्स और कुछ प्रकार के सूखे मेवे भी इस विटामिन-D की कमी को दूर कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से सर्दियों में शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन D मिलता है।
मछली के अंडे
कुछ विशेष प्रकार की मछलियां विटामिन D से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से विटामिन D की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। मछली के अलावा अंडे की जर्दी में विटामिन डी पाया जाता है। अंडे की जर्दी विटामिन D के साथ-साथ प्रोटीन और विटामिन जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। इसे सर्दियों में खाने से विटामिन डी मिल सकता है।
मशरूम
शाकाहारी लोग विटामिन D की आपूर्ति पाने के लिए मशरूम का सेवन कर सकते हैं। मशरूम से शरीर को पर्याप्त मात्रा में सेलेनियम, विटामिन सी और फोलेट मिल सकता है। 100 ग्राम मशरूम में 7IU विटामिन डी पाया जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई फायदे होते हैं।
