रूसी राष्ट्रपति के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत, पुतिन के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया था देशव्यापी आंदोलन

एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत

एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर धुर-विरोधी और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी कि जेल में मौत हो गई थी। नवलनी लंबे समय से जेल में थे और ऐसा कहा जा रहा है कि यमालो-नेनेट्स की जेल में एलेक्सी नवलनी की मौत हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, यमालो-नेनेट्स ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि एलेक्सी नवलनी जेल में टहलते हुए गिर पड़े और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद नवलनी बेहोश हो गए थे। इसके तुरंत बाद उन्हें मेडिकल सहायता दी गई, लेकिन वहां बच नहीं पाए। हालांकि अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चला है।

नवलनी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया था कैंपेन

व्लादिमीर पुतिन की नीतियों की एलेक्सी नवलनी ने हमेशा जोरदार मुखालफत की थी। नवलनी रूस के बड़े विपक्षी नेता और वकील रहे हैं। नवलनी ने रूस में भ्रष्टाचार के खिलाफ के कैंपेन भी चलाए और 2011 में सबसे पहले उन्होंने व्लादिमीर पुतिन की पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और संसदीय चुनाव में धांधली का आरोपी भी नवलनी ने लगाया था। उन्हें रूस के अंदर व्लादिमीर पुतिन का सबसे बड़ा आलोचक और कट्टर विरोधी माना जाता था। जनवरी 2021 में उन्होंने व्लादिमीर पुतिन के भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाया था।

19 साल जेल की सजा काट रहे थे नवलनी

रहस्यमय परिस्थितियों में रूस में व्लादिमीर पुतिन विरोधियों की हो रही हत्या का यह पहला मामला नहीं है, क्योंकि रूस के मुख्य विपक्षी नेता पर इससे पहले साल 2017 में भी जानलेवा हमला हुआ था, इसमें वह बाल-बाल बच गए थे और इसके बाद साल 2020 में भी उन्हें साइबेरिया में जहर देकर मारने की खबरें सामने आई थी। हालांकि उस समय रूसी सरकार ने उन्हें मारने की कोशिशों से इनकार करते हुए कहा था कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें नर्व एजेंट से जहर दिया गया था। इसके बाद उनके जेल से गायब होने कि अफवाह भी उड़ी थी।

2011 के बाद से नवलनी की हुई कई बार गिरफ्तारी

एलेक्सी नवलनी की जेल में हुई मौत- रूस में साल 2021 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भ्रष्टाचार के खिलाफ एलेक्सी नवलनी ने देशव्यापी आंदोलन चलाया था और इस देशव्यापी आंदोलन में 3000 लोगों को अरेस्ट किया गया था, जिसमें नवलनी और उनकी पत्नी यूलिया को भी गिरफ्तार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि व्लादिमीर पुतिन ने अपने इस दुश्मन के खात्मे के लिए फ्लाइट में जहर दिया था, लेकिन तब भी वहां बच गए थे। साल 2011 के बाद से ही रूस में एलेक्सी नवलनी की कई बार गिरफ्तारी हुई थी और उन्होंने व्लादिमीर पुतिन पर जान से मारने का भी आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *