बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित, 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म; यहां करें चेक

बिहार बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

नई दिल्ली। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (10वीं) रिजल्ट 2026 आज रविवार, 29 मार्च 2026 को दोपहर 1:15 बजे घोषित कर दिया है। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजे जारी किए। परीक्षा फरवरी में खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं का लंबा इंतजार आज समाप्त हुआ।

इस साल बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चली थी। करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और डिवीजन-वार प्रदर्शन भी जारी किया है। पुष्पांजलि कुमारी और सबरीन परवीन दो छात्राएं टॉप की हैं। टॉप करने वाले छात्रों को नकद पुरस्कार, लैपटॉप और किंडल दिए जाएंगे- प्रथम स्थान पर 1 लाख रुपये, द्वितीय पर 75 हजार और तृतीय पर 50 हजार रुपये।

ऐसे करें चेक रिजल्ट

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com या biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। वहां अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर सबमिट करना होगा। रिजल्ट स्क्रीन पर आएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है। छात्र Digilocker ऐप पर भी अपना डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

कब मिलेगा हार्ड कॉपी

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक, प्रतिशत और डिवीजन की जानकारी होगी। हार्ड कॉपी 15-20 दिनों बाद स्कूल से मिलेगी। पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। अगर कोई छात्र रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है तो वह स्क्रूटनी (रीचेकिंग) के लिए आवेदन कर सकता है, जिसमें अमूल्यांकित प्रश्नों की जांच और पेज नंबर सुधार शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *