BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी देविना बनी CUET UG 2026 की AIR-1 टॉपर

देविना बनी CUET UG 2026 की AIR-1 टॉपर

नई दिल्ली। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2026 का रिजल्ट घोषित हो गया है। दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा देविना गहलोत ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉपर बन गई हैं। वे दिल्ली के BJP विधायक कैलाश गहलोत की बेटी हैं। देविना ने कुल 5 विषयों में 1232.19 अंक प्राप्त किए और तीन विषयों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए।

उनके विषयवार पर्सेंटाइल:

  • मनोविज्ञान — 100 पर्सेंटाइल
  • राजनीति शास्त्र — 100 पर्सेंटाइल
  • अर्थशास्त्र — 100 पर्सेंटाइल
  • अंग्रेजी — 99.99 पर्सेंटाइल
  • फाइन आर्ट्स — 99.91 पर्सेंटाइल

देविना ने 12वीं में 99.2% अंक हासिल किए थे। अब उनका लक्ष्य दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज में एडमिशन लेना है।

तैयारी का फॉर्मूला

देविना ने बताया कि वे लंबे समय तक पढ़ाई करने की बजाय नियमित रिवीजन, NCERT बुक्स पर मजबूत पकड़ और अनुशासन पर जोर देती थीं। उन्होंने माता-पिता, बहन और शिक्षकों को अपना श्रेय दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *