नई दिल्ली। पद्म भूषण सम्मान मिलने के बाद प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 23 जून 2026 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान दिया। 60 वर्षीय अलका पिछले दो साल से स्वास्थ्य समस्याओं के कारण स्पॉटलाइट से दूर थीं।
अलका ने लिखा- “पिछले 2 साल से मैं सुर्खियों से दूर हूं क्योंकि मैं कठिन स्वास्थ्य दौर से गुजर रही थी। आपका प्यार, दुआएं और समर्थन हर कदम पर मेरे साथ रहा।” उन्होंने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन सभी श्रोताओं का है जिन्होंने उनकी आवाज को अपनाया।
अलका को एक व्यक्ति की मदद से मंच पर चढ़ते देखा गया
दरअसल, मंच पर अलका को एक व्यक्ति की मदद से चढ़ते देखा गया, जिसके बाद फैन्स चिंतित हो गए। उन्होंने पोस्ट में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार का आभार जताया। अलका ने कहा कि वे धीरे-धीरे फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।
