‘कॉकटेल 2’ ने पास किया मंडे टेस्ट, 4 दिनों में लगाई हाफ सेंचुरी; ‘वेलकम टू द जंगल’ से टक्कर

'कॉकटेल 2' ने पास किया मंडे टेस्ट

नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत के बाद सोमवार का टेस्ट भी दमदार तरीके से पास कर लिया है। 150 करोड़ रुपये के भारी बजट वाली इस फिल्म ने चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। चार दिनों में फिल्म ने कुल 54.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वीकेंड में वर्ड ऑफ माउथ के सहारे कमाई बढ़ी, जिससे फिल्म ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन दिखाया।

शुक्रवार को 13.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ फिल्म ने अच्छी शुरुआत की थी। शनिवार और रविवार को कलेक्शन और बढ़ा, जिससे पहले वीकेंड में 47 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो गई। ट्रेलर और गानों को मिले अच्छे रिस्पॉन्स का फिल्म को फायदा मिला। हालांकि रिव्यूज मिश्रित रहे, फिर भी दर्शक थिएटर्स पहुंच रहे हैं।

150 करोड़ का बजट, आगे की राह चुनौती भरी

भले ही शुरुआती कमाई सॉलिड हो, लेकिन 150 करोड़ के बजट को रिकवर करने के लिए फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है। मंगलवार को सस्ते टिकट ऑफर से पहले हफ्ते में 70-72 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है। अच्छी हिट बनने के लिए फिल्म को कम से कम दो और मजबूत हफ्तों की जरूरत पड़ेगी।

इस शुक्रवार Welcome To The Jungle से टक्कर

फिल्म के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस शुक्रवार अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज है, जिससे स्क्रीन्स घटने की आशंका है। साथ ही ‘मैं वापस आऊंगा’ भी अच्छी चल रही है। ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ की आगे की कमाई पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *