शादी से पहले मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या! लोहागड़ किले में प्रेमिका सिया गोयल का खौफनाक खेल

शादी से पहले मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या

नई दिल्ली। पुणे के लोहागड़ किले में 18 जून को 26 वर्षीय व्यवसायी केतन अग्रवाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई थी। शुरुआत में इसे ट्रेकिंग एक्सीडेंट माना गया, लेकिन पुलिस जांच में यह प्लान्ड मर्डर साबित हुआ। केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ बर्थडे फोटोशूट के लिए किले गए थे।

सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची। सिया शादी नहीं करना चाहती थी और केतन को रास्ते का रोड़ा मानती थी। पुलिस को दोनों के बीच जनवरी से जून 2026 के बीच 2004 कॉल्स और 238 घंटे की बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं, जो मुख्य सबूत बने।

केतन की बहन को सिया के व्यवहार पर शक हुआ

चेतन ने अपराध छिपाने के लिए घटना वाले दिन अपना फोन दुकान पर छोड़ दिया और कर्मचारी का फोन इस्तेमाल किया। उसका इंटरनेट सुबह 7 बजे से शाम 5:40 बजे तक बंद रखा गया। केतन की बहन को सिया के व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की।

दोनों आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह केस महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *