क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित, कहा- यह किसी सपने के सच होने के जैसा

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अर्जुन अवार्ड पाने के बाद भावुक हो उठे। मोहम्मद शमी ने कहा कि यह किसी सपना के सच होने जैसा है, क्योंकि लोगों की पूरी जिंदगी निकल जाती है, लेकिन इस अवार्ड को जीत नहीं पाते हैं। मुझे बहुत खुशी है कि मेरा नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में मोहम्मद शमी को 9 जनवरी को भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। पिछले दिनों युवा मामले और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की घोषणा की और इसमें मोहम्मद शमी के अलावा अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने के लिए 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया।

वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से किया गया सम्मानित- वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था और इस टूर्नामेंट में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 7 मैचों में 24 विपक्षी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। मोहम्मद शमी के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि टीम इंडिया को खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।

खेल रत्न अवॉर्ड पानेवाली खिलाड़ी

1. चिराग शेट्टी (बैडमिंटन)
2. सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी (बैडमिंटन)

इन 26 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन अवार्ड

1. ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाजी)
2. अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
3. श्रीशंकर (एथलेटिक्स)
4. पारुल चौधरी (एथलेटिक्स)
5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सर)
6. आर वैशाली (शतरंज)
7. मोहम्मद शमी (क्रिकेट)
8. अनुश अग्रवाल (घुड़सवारी)
9. दिव्यकृति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
10. दीक्षा डागर (गोल्फ)
11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
12. सुशीला चानु (हॉकी)
13. पवन कुमार (कबड्डी)
14. रितु नेगी (कबड्डी)
15. नसरीन (खो-खो)
16. पिंकी (लॉन बॉल्स)
17. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर (शूटिंग)
18. ईशा सिंह (शूटिंग)
19. हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश)
20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
21. सुनील कुमार (रेसलिंग)
22. अंतिम (रेसलिंग)
23. रोशीबिना देवी (वुशु)
24. शीतल देवी (पैरा आर्चरी)
25. अजय कुमार (ब्लाइंड क्रिकेट)
26. प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *