दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: AAP सरकार में लगे ढाई लाख चीनी CCTV कैमरे हटेंगे

ढाई लाख चीनी CCTV कैमरे हटेंगे

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के दौरान लगाए गए 2.74 लाख से ज्यादा चीन निर्मित CCTV कैमरों को हटाने और बदलने का आदेश दे दिया है। PWD मंत्री परवेश साहिब सिंह ने कहा कि पहले चरण (सितंबर 2020 से नवंबर 2022) में लगाए गए 1.40 लाख कैमरे Hikvision कंपनी के चीनी कैमरे हैं। दूसरे चरण में भी 1.34 लाख कैमरे लगे थे। कुल मिलाकर 2,74,389 कैमरे प्रभावित हैं।

सरकार इन कैमरों को चरणबद्ध तरीके से हटाएगी ताकि दिल्ली की निगरानी व्यवस्था बाधित न हो। पहले चरण में 50,000 कैमरे बदले जाएंगे। नए कैमरे STQC सर्टिफिकेशन वाले, अधिक सुरक्षित और बेहतर तकनीक वाले लगाए जाएंगे।

कारण

  • केंद्र सरकार के नए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से बिना STQC सर्टिफिकेशन के कोई भी CCTV कैमरा बेचा या आयात नहीं किया जा सकता।
  • चीनी कंपनी Hikvision के कैमरों पर डेटा सुरक्षा और निगरानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठते रहे हैं।

संवेदनशील डेटा से जुड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा: वर्मा

PWD मंत्री ने कहा, “पिछली सरकार ने सुरक्षा के दीर्घकालिक पहलुओं पर ध्यान नहीं दिया। CCTV सिर्फ निगरानी का साधन नहीं, बल्कि संवेदनशील डेटा से जुड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।” सरकार का कहना है कि यह कदम दिल्ली की सुरक्षा को मजबूत करने और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। पूरी प्रक्रिया इस तरह से पूरी की जाएगी कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *