पोषक तत्वों से भरपूर होता है सूखा नारियल , लेकिन इसे खाने से पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान के बारे में

हम सभी के घरों में सूखे नारियल का उपयोग होता है। सूखे नारियल का उपयोग पूजा पाठ से लेकर भोजन तक कुछ व्यंजनों में भी किया जाता है। नारियल खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. सूखा नारियल न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाता है बल्कि इसके सेवन से स्वास्थ्य लाभ भी होता है। सूखे नारियल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और कई बीमारियां दूर हो जाती हैं।

सूखे नारियल में प्रोटीन, विटामिन, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा सूखा नारियल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। सूखा नारियल खाने के कई फायदे हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि सूखा नारियल खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

दिल और दिमाग

नारियल खाने से दिमाग पर भी असर पड़ता है और याददाश्त में सुधार होता है। सूखा नारियल खाने से दिल की सेहत भी अच्छी रहती है.

बालों के लिए

सूखा नारियल बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सूखे नारियल का सेवन करने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है और बाल चमकदार बनते हैं।

हड्डी के लिए

सूखा नारियल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिन लोगों को उठते-बैठते समय हड्डियों के चटकने की आवाज आती है उन्हें सूखा नारियल खाना चाहिए क्योंकि इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और घनत्व बढ़ता है।

सिरदर्द के लिए

जिन लोगों को सिर दर्द की शिकायत रहती है उन्हें भी सूखा नारियल खाना चाहिए क्योंकि इससे सिर दर्द से राहत मिलती है।

ताकत मिलती है

सूखे नारियल का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और ऊर्जा बनी रहती है।

सूखे नारियल के नुकसान

बेशक सूखे नारियल कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है लेकिन अगर अधिक मात्रा में रोज इसका सेवन किया जाए तो पेट संबंधित समस्याओं का कारण भी बन सकता है। एक साथ ज्यादा मात्रा में सूखा नारियल खाने से पेट में दर्द या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

डायबिटीज के रोगियों को भी सूखा नारियल संभाल कर खाना चाहिए। अपने डॉक्टर से सलाह मशवरा करने के बाद ही सूखा नारियल का उपयोग करें। क्योंकि नारियल में अधिक मात्रा में शुगर होती है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *