किम जोंग उन की बेटी ने चलाया टैंक, तस्वीरें हुई वायरल!

उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ चल रहे युद्धाभ्यास के बीच अपनी सैन्य ताक़त का प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में किम जोंग उन के साथ उनकी बेटी भी शामिल हुईं और उन्हें टैंक चलाते हुए देखा गया। सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों और वीडियो में किम की बेटी को टैंक के ड्राइवर हैच से बाहर झांकते हुए दिखाया गया, जबकि उनके पिता सैनिकों के साथ ऊपर बैठे थे।

किम जू ऐ की उम्र लगभग 13 साल बताई जाती है और 2022 से वह अपने पिता के साथ कई हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में उन्हें हथियार कारखाने में पिस्तौल चलाते और रॉकेट लॉन्च सिस्टम का निरीक्षण करते हुए भी देखा गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि टैंक चलाना एक प्रतीकात्मक गतिविधि थी, लेकिन इसे सत्ता के पदानुक्रम में उनकी बढ़ती भूमिका और पिता के साथ उनकी नज़दीकी का संकेत माना जा रहा है। दक्षिण कोरियाई एजेंसी का दावा है कि किम जोंग उन उन्हें अपना वारिस घोषित करने के करीब हैं, हालांकि कुछ विशेषज्ञ उनकी कम उम्र और समाज की पितृसत्तात्मक संरचना का हवाला देकर इससे असहमत हैं।

यह अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। नॉर्थ कोरिया इसे हमले की तैयारी मानता है और जवाब में अपनी ताक़त का प्रदर्शन कर रहा है। किम जोंग उन ने इस मौके पर अपनी सेना को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने और युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने का निर्देश दिया। This photo provided by the North Korean government shows its leader Kim Jong Un, front right, his daughter, reportedly named Kim Ju Ae, and other soldiers on a tank at a military training base in North Korea, on March 19, 2026.This photo provided by the North Korean government shows its leader Kim Jong Un, front right, his daughter, reportedly named Kim Ju Ae, and other soldiers on a tank at a military training base in North Korea, on March 19, 2026.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *