महेंद्र सिंह धोनी पार्टी में हुक्का पीते दिखे? वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर मचा बवाल

महेंद्र सिंह धोनी पार्टी में हुक्का पीते दिखे

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट मैदान से वाले ही दूर हो गए, लेकिन वह खबरों से दूर नहीं रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी किसी ने किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी के ट्रेड होने की वजह कुछ और है। दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी हुक्का पीते हैं।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी किसी पार्टी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है और माही के ऊपर लंबे बाल काफी जच रहे हैं। उस वीडियो में धोनी कुछ लोगों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। वहीं उनके हाथ में हुक्के की पाइप भी नजर आ रही है। वहीं वीडियो में धोनी हुक्के का ड्रैग लेकर मुंह से धुंआ छोड़ते हुए भी दिख रहे हैं। माही के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और कुछ फैंस माही की वीडियो को देखा उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। वहीं कुछ उनके बचाव में भी उतरे हैं।

इस बात का जॉर्ज बेली ने खुलासा किया

ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली ने इस बात का खुलासा किया कि माही यंग प्लेयर के साथ बॉन्ड अच्छा करने के लिए कभी-कभी हुक्का पीते हैं और उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि माही को हुक्का पीना थोड़ा पसंद है। इसलिए वहां उनके रूम में ही रहता है। जॉर्ज बेली आईपीएल 2009, 2012, 2016 में एमएस धोनी के साथ खेल चुके हैं और 2009 और 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ जुड़े हुए थे। दोनों ही टीमों का हिस्सा एमएस धोनी भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *