आपने अपने आसपास कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं और झगड़ने लगते हैं। ऐसे लोगों को देखकर यह सवाल जरूर उठता है कि ऐसी बात पर गुस्सा किसे आता है? हालाँकि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आना व्यक्ति की राशि पर भी प्रभाव डाल सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन को गुस्सा सबसे ज्यादा आता है। इस राशि के जातकों को छोटी-छोटी बात पर भी जल्दी गुस्सा आ जाता है और वे झगड़ने लगते हैं।
वृषभ राशि
इस क्रम में पहली राशि वृषभ है। वृषभ राशि के लोग छोटी-छोटी बातों में गुस्सा हो जाते हैं और अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते। उन्हें शांत करना भी मुश्किल होता है और वे अक्सर गुस्से में ऐसे फैसले ले लेते हैं जिसका उन्हें पछतावा होता है। लेकिन ऐसे लोग गलत होने पर भी अपनी गलती नहीं मानते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के लोग क्रोधी और झगड़ालू भी होते हैं। इस राशि के जातकों को कब गुस्सा आ जाए ये कोई नहीं समझ पाता। इस राशि के लोगों के गुस्से का सबसे ज्यादा असर उनके जीवनसाथी, प्रेमी या मित्र पर पड़ता है। इस राशि के लोग छोटी-छोटी बातों को बड़ा बनाने में माहिर होते हैं।
सिंह राशि
इस क्रम में दूसरी राशि है सिंह राशि. सिंह राशि वाले गुस्से में भी नंबर वन होते हैं। इस राशि के लोग गुस्से के मामले में सारी हदें पार कर सकते हैं। इस राशि के लोग भी कभी अपनी गलती नहीं मानते। अगर इस राशि के लोग आपके मित्र मंडली में भी हैं तो उनसे दूर रहें।
कन्या राशि
इस राशि के लोगों को गुस्सा भी जल्दी आता है। गुस्से में वे ऐसे काम कर बैठते हैं जिनका उन्हें पछतावा भी होता है। इनका गुस्सा बहुत खतरनाक होता है और ये अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाते।