राहुल गांधी ने असम में दिखाए आक्रामक तेवर, कहा- मुझ पर जितने केस लगाने हैं, लगा दो; मैं डरने वाला नहीं हूं

राहुल गांधी

कांग्रेस युवा नेता ने राहुल गांधी ने असम की पुलिस को FIR दर्ज करने की चुनौती दी। उन्होंने कहा- जितना संभव हो पुलिस उतने मामले दर्ज करें। इसके बावजूद भी वे डरने वाले नहीं है। कांग्रेस सांसद ने पुराने सहयोगी और अब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों ले लिया है। राहुल गांधी ने भूमि घोटाले और रिश्वतखोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पूरे भारत में सबसे ज्यादा भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, जिसका कंट्रोलर दिल्ली में बैठा है। राहुल गांधी ने असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर भी उन्हें डरा नहीं सकते।

मैं डरने वाला नहीं हूं: राहुल गांधी

भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के लिए गुवाहाटी पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक दिन बाद आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने ऐसा क्यों सोच लिया है कि पुलिस के पास मामले दर्ज होने पर वे डर जाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कि 25 और मामले दर्ज कराएं, जितना संभव हो मामला दर्ज करें। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

असम को नागपुर से कंट्रोल करना चाहते हैं भाजपा-RSS

पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के अलावा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के दिल भी नफरत से भरे हुए हैं। उन्होंने कहा भाजपा और आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को पूरी तरह से मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ असम को नागपुर RSS मुख्यालय से चलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और असम की जनता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी और असम में ‘असम की जनता’ का ही शासन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *