ट्रंप ने ईरान को दी खुली गाली! कहा- होर्मुज स्ट्रेट खोलो बास्टर्ड, नहीं तो ‘Hell’ में रहोगे

ट्रंप ने ईरान को दी खुली गाली!

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अपनी सबसे कड़ी और अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ईस्टर संडे (5 अप्रैल 2026) को ट्रुथ सोशल पर लिखे गए पोस्ट में ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए गाली-गलौज भरे शब्दों का प्रयोग किया।

ट्रंप ने लिखा, “मंगलवार को ईरान में Power Plant Day और Bridge Day एक साथ होगा। कुछ ऐसा होगा जैसा पहले कभी नहीं हुआ!!! होर्मुज स्ट्रेट को Fuckin’ खोल दो, you crazy bastards, नहीं तो तुम Hell में रहोगे – JUST WATCH!” पोस्ट के अंत में उन्होंने व्यंग्य करते हुए “Praise be to Allah” भी लिखा।

ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था

यह पोस्ट होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जारी तनाव के बीच आया है। ईरान ने युद्ध के दौरान इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को बंद कर रखा है, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि स्ट्रेट तुरंत खोल दिया जाए, वरना अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स और ब्रिजेस पर हमला करेगा।

ट्रंप के इस अपशब्द भरे बयान पर अमेरिका में भी तीखी आलोचना हो रही है। कई नेता और धार्मिक संगठनों ने इसे ईस्टर जैसे पवित्र दिन पर अशोभनीय बताया है। ईरानी अधिकारियों ने इसे ट्रंप की हताशा का संकेत करार दिया और कहा कि ऐसे गुस्से भरे बयान अमेरिका की कमजोरी दिखाते हैं।

ट्रंप की यह भाषा ईरान के साथ तनाव बढ़ा रही

विश्लेषकों का कहना है कि ट्रंप की यह भाषा न सिर्फ ईरान के साथ तनाव बढ़ा रही है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के तेल निर्यात का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा संभालता है। इसके बंद रहने से भारत समेत कई देशों में तेल और एलपीजी की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

ट्रंप के इस पोस्ट के बाद बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है और वैश्विक स्तर पर चिंता व्यक्त की जा रही है कि युद्ध और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *