CBSE 10th Result Out: कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 93.7 प्रतिशत छात्र हुए उत्तीर्ण

CBSE 10th Result Out

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बुधवार को कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।” सीबीएसई ने इस वर्ष से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की। पहले चरण की परीक्षा में छात्रों का उपस्थित होना अनिवार्य था, जिसके परिणाम घोषित किए जा चुके हैं।

सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार को घोषित परीक्षा के परिणाम में 93.70 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। पिछले वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.66 प्रतिशत था। अधिकारियों ने बताया कि 94.99 प्रतिशत छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जो लड़कों के उत्तीर्ण प्रतिशत से 1.3 प्रतिशत अंक अधिक है।

147 लाख से अधिक उम्मीदवारों को ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया

अधिकारियों ने बताया कि कुल 55,368 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 22,1574 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 1 लाख 47 हजार से अधिक उम्मीदवारों को ‘कम्पार्टमेंट’ श्रेणी में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ी कम है। इस बार 2471 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जो 8074 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *