कम उम्र में नहीं बनना चाहते दिल के मरीज तो अपनी डाइट में शामिल करें ये 4 चीजें, दिल रहेगा स्वस्थ

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है शरीर के महत्वपूर्ण अंगों का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। विशेषकर हार्ट का। हमारा हृदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। बढ़ती उम्र के साथ दिल भी कमजोर होने लगता है। अगर दिल से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो कम उम्र में भी दिल से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कम उम्र में दिल का दौरा पड़ने के मामले भी पिछले कई सालों से लगातार बढ़ रहे हैं।

इसलिए समय के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करना जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए अगर आप दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो आपको कुछ सुपरफूड्स का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

आइए आज हम आपको ऐसी चार चीजों के बारे में बताते हैं जो हमारे शरीर और खासकर दिल के लिए फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर उन लोगों को इन चार चीजों का सेवन तुरंत शुरू कर देना चाहिए जिनकी उम्र 40 साल से ज्यादा है। इन चीजों को खाने से 40 की उम्र के बाद भी दिल की बीमारियां नहीं होती

ये चार चीजें दिल को रखती हैं स्वस्थ

साबुत अनाज

साबुत अनाज हमारे शरीर और खासकर दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ हृदय रोग के खतरे को बढ़ाते हैं। इसके बजाय साबुत अनाज खाना दिल की सेहत के लिए अच्छा है।

डार्क चॉकलेट

दिल की सेहत अच्छी बनाए रखने के लिए डार्क चॉकलेट खानी चाहिए। डार्क चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और हमारे शरीर में विषाक्त पदार्थों से हृदय की रक्षा करती है। डार्क चॉकलेट में ऐसे खनिज होते हैं जो हृदय की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं।

मछली

सैल्मन और टूना मछली स्वस्थ वसा से भरपूर स्रोत हैं। ये वसा शरीर और विशेष रूप से हृदय को अच्छी तरह से काम करने में मदद करते हैं।

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अन्य खाना पकाने वाले तेल कोरोनरी रोगों के खतरे को बढ़ाते हैं ऑलिव ऑयल इसे कम करता है। खाने में ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करने से दिल की सेहत बेहतर होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *