लखनऊ ने ऋषभ पंत को कहा ‘अलविदा’, 12 करोड़ का हुआ नुकसान; LSG पहुंचे कुलदीप यादव

लखनऊ ने ऋषभ पंत को कहा अलविदा

नई दिल्ली। आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बड़ा ट्रेड हुआ है। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया है, जबकि कुलदीप यादव लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं। बीसीसीआई ने खुद इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड की घोषणा की है। पंत 15 करोड़ रुपये में दिल्ली वापस आए हैं।

लखनऊ ने आईपीएल 2025 की नीलामी में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब ट्रेड में उन्हें सिर्फ 15 करोड़ में दिल्ली भेज दिया गया, यानी पंत को सीधे 12 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। दो साल लखनऊ की कप्तानी करने के बाद पंत वापस अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में लौट आए हैं, जहां से उन्होंने अपना आईपीएल करियर शुरू किया था।

आईपीएल 2026 में पंत का निराशाजनक प्रदर्शन

दिल्ली ने 2025 मेगा ऑक्शन से पहले पंत को रिलीज किया था, लेकिन लखनऊ ने उन्हें बड़ी रकम देकर खरीद लिया। पंत की कप्तानी में टीम खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, खासकर आईपीएल 2026 में निराशाजनक परिणाम रहे। इसके बाद पंत ने कप्तानी से इस्तीफा भी दे दिया था। अब कुलदीप यादव अपने घरेलू राज्य उत्तर प्रदेश की फ्रेंचाइजी लखनऊ में खेलते नजर आएंगे।

क्या पंत फिर दिल्ली के कप्तान बनेंगे?

पंत के दिल्ली वापसी के साथ सवाल उठ रहा है कि क्या वे आईपीएल 2027 में टीम की कप्तानी संभालेंगे। उनके जाने के बाद अक्षर पटेल ने कप्तानी की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पंत पहले चार साल दिल्ली की कप्तानी कर चुके हैं। यह ट्रेड आईपीएल 2027 की तैयारियों में बड़ा ट्विस्ट माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *