अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया ऐलान

अगले साल की शुरुआत में भारत आएंगे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 27 जून को घोषणा की कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2027 की शुरुआत में भारत का आधिकारिक दौरा करेंगे। रुबियो ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बहुत मजबूत है और ट्रंप की यात्रा इसे और आगे ले जाएगी। उन्होंने खुद इस यात्रा की तैयारियों के लिए साल के अंत से पहले भारत आने की भी बात कही।

ट्रंप की प्रस्तावित यात्रा के साथ दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने, रक्षा सहयोग बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नई पहल पर जोर दे रहे हैं। रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को बहुत मजबूत बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप की व्यक्तिगत दोस्ती को साझेदारी की मजबूत नींव बताया।

दौरा QUAD फोरम के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण

यह दौरा QUAD फोरम के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता, समुद्री सुरक्षा और चीन के बढ़ते प्रभाव को संतुलित करने पर सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *