RCB ने रचा इतिहास! SRH के खिलाफ 203 रन चेज कर राजस्थान रॉयल्स का तोड़ा रिकॉर्ड

RCB ने रचा इतिहास!

नई दिल्ली। IPL 2026 का पहला मैच शानदार अंदाज में शुरू हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च 2026 को खेला गया, जहां RCB ने 200+ स्कोर का सबसे तेज चेज करके इतिहास रच दिया।

SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 201/9 का स्कोर बनाया। इशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुए 38 गेंदों पर 80 रन बनाए, जबकि अनिकेत वर्मा ने 17 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली। RCB की गेंदबाजी में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए।जवाब में RCB को 202 रनों का लक्ष्य मिला। टीम ने इसे मात्र 15.4 ओवर में 203/4 बनाकर हासिल कर लिया और 26 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 69 रन बनाकर चेज को संभाला।

RCB ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए

इस जीत के साथ RCB ने तीन बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। सबसे महत्वपूर्ण IPL इतिहास में 200+ रनों का सबसे तेज चेज। RCB ने राजस्थान रॉयल्स का पिछला रिकॉर्ड (15.5 ओवर में 210 रन चेज, 2025) तोड़ दिया। यह RCB का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज भी है। इसके अलावा SRH के खिलाफ भी यह दूसरा सबसे सफल चेज बन गया।

RCB की बल्लेबाजी ने दर्शकों का मनोरंजन किया

चिन्नास्वामी की पिच पर RCB की बल्लेबाजी ने दर्शकों का मनोरंजन किया। पावरप्ले में ही टीम ने तेज शुरुआत की और लक्ष्य बिना किसी दबाव के हासिल कर लिया। RCB की यह जीत IPL 2026 के लिए शानदार शुरुआत साबित हुई। विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल की पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया। अब सभी की नजरें अगले मैचों पर हैं, जहां RCB अपना दबदबा बनाए रखना चाहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *