हार्दिक के हाथों मुंबई इंडियंस की कप्तानी गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सब कुछ आपके…

मुंबई इंडियंस की कप्तानी गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया था। इसके बाद रोहित के फैंस को झटका लगा था। यह घटना लोगों को चौंकानेवाला भी था। वहीं अब रोहित शर्मा ने लंबी खामोशी के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने गुरुवार को स्वीकार किया कि हर चीज आपके हिसाब से नहीं होती।

वहीं अगले महीने होनेवाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए हार्दिक पंड्या को उपकप्तान बनाया गया है। भारत के सबसे चहेते क्रिकेटरों में से एक रोहित को मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हटाए जाने से उनके फैंस को आश्चर्य हुआ था। वहीं कईयों ने हार्दिक की आलोचना भी की। हालांकि आईपीएल में हार्दिक के आने के बाद टीम का परफॉर्मेंस उतना बेहतर नहीं है।

सबकुछ आपके अनुसार नहीं होगा: रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान ने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान कहा, “देखिए, यह जीवन का हिस्सा है। सब कुछ आपके अनुसार नहीं होगा। यह एक शानदार अनुभव रहा है।” पत्रकारों ने उनसे मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में पंड्या के नेतृत्व में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा था। उन्होंने कहा कि पंड्या के नेतृत्व में खेलना किसी भी अन्य कप्तान के तहत खेलने से अलग नहीं है।

पहले भी कई कप्तानों के अंदर खेला: रोहित

भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली की कप्तानी में खेल चुके रोहित ने कहा, “पहले भी मैं कप्तान नहीं रहा हूं और मैंने कई कप्तानों के नेतृत्व में खेला है। यह मेरे लिए अलग या नया नहीं है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह एडम गिलक्रिस्ट, हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग के नेतृत्व में खेल चुके हैं।”

आईपीएल के इस सीजन में रोहित ने 314 रन बनाए

उन्होंने कहा, “जो कुछ भी है और आप उसके अनुसार चलते हैं और फिर कोशिश करते हैं और एक खिलाड़ी के रूप में आपके लिए जो आवश्यक है वह करते हैं। मैंने पिछले लगभग एक महीने में केवल यही करने की कोशिश की है।” बता दें, भारत के कप्तान रोहित ने आईपीएल 2024 की 10 पारियों में अब तक 314 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *