बच्चों को ये 4 चीजें खिलाना करेंगे शुरू तो आंखों पर नहीं लगेगा चश्मा

आज के समय में बच्चों को भी आंखों की समस्या हो जाती है और चश्मा लगाना पड़ता है। आंखों की समस्या ज्यादातर लोगों को परेशान कर रही है। जब बच्चों को कम उम्र में चश्मा लग जाता है तो काफी परेशानी होती है। कम उम्र में आंखों की समस्या का मुख्य कारण टीवी, मोबाइल, लैपटॉप जैसे उपकरणों का अत्यधिक उपयोग और पौष्टिक आहार की कमी है। अगर आप आंखों का नंबर बढ़ाना नहीं चाहते और आंखों का नंबर दूर करना चाहते हैं तो आज से ही बच्चों को ये चीजें खिलाना शुरू कर दें।

आंवला

आंवला आंखों के लिए वरदान है क्योंकि इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है और अगर आप इसका नियमित सेवन करेंगे तो आंखों पर चश्मा नहीं लगेगा। इसलिए अपने और बच्चों के आहार में आंवले को शामिल करना जरूरी है।

बादाम

बादाम खाना सेहत के लिए अच्छा होता है और इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। बच्चों को रोजाना भीगे हुए बादाम खिलाने से उनकी आंखों की रोशनी भी बढ़ती है।

गाजर

गाजर का सेवन ज्यादातर लोग सलाद के रूप में करते हैं। गाजर खाना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। गाजर में आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बच्चों को नियमित रूप से गाजर भी खिलाना चाहिए।

हरी सब्जियां

हरी सब्जियां खाने से आंखों, बालों और त्वचा, खासकर आंखों को बहुत फायदे होते हैं। हरी सब्जियों का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और आंखों की कमजोरी दूर होती है। इसलिए यह सुनिश्चित करें कि बच्चे के आहार में हरी सब्जियां शामिल हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *