नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय बलों ने हवाई अड्डे जाते समय मेरी कार की जांच करने की कोशिश की। ममता का यह बयान तब आया है जब इससे पहले टीएमसी के अन्य नेताओं द्वारा चुनाव आयोग के द्वारा उनके नेताओं के वाहनों की ‘जांच’ का आदेश देने का आरोप लगाया गया था।
बता दें, इससे पहेल टीएमसी नेताओं ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड ने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और अन्य नेताओं की गाड़ियों की तलाशी लेने को कहा था। वहीं ममता बनर्जी को इससे बाहर रखा गया था।
केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप
टीएमसी ने सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किए थे, जिसमें टीएमसी नेताओं की गाड़ियों की सघन तलाशी के निर्देश दिए गए थे। टीएमसी ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध और बीजेपी द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करार दिया है।
